{"_id":"6890e7b0e6b06792680ff538","slug":"there-was-a-power-crisis-in-the-district-due-to-rain-people-were-troubled-for-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138355-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश से जिलेभर में बिजली संकट, घंटों परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश से जिलेभर में बिजली संकट, घंटों परेशान रहे लोग
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी। शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश के बीच बिजली की अघोषित कटौती से दिनभर लोग परेशान रहे। स्थिति यह रही शहर से सटे क्षेत्रों में 12 घंटे तक तो देहात क्षेत्रों में 17 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। मेरठ रोड स्थित राधिका एंक्लेव में 14 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। देर शाम तक अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले में रविवार रात और सोमवार को दिनभर झमाझम बारिश और बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते नगर से देहात और गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। स्थिति यह रही कि मेरठ रोड स्थित राधिका एन्क्लेव, जैनपुर, अकबरपुर गांव समेत अन्य गांवों में 14 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। जिसके चलते इन क्षेत्रों के लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। दूसरी ओर बुगरासी में रविवार को पूरी रात हुई बारिश से बिजलीघर में फाल्ट के कारण उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
उपकेंद्र से जुड़े पांच गांवों में रविवार रात लगभग 12 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। बिजली सप्लाई प्रभावित होने पर लोग अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन कोई राहत नहीं मिली। स्थिति यह रही कि उपकेंद्र से जुड़े बरहाना, भगवानपुर, बुकलाना, हाजीपुर व मांकडी फीडर के गांव बरहाना, मांकडी, बुकलाना, रवानी कटीरी, रूखी, सुलैला, किरयावली, बुगरासी, हाजीपुर सहित करीब 20 गांवों के 60 हजार से अधिक लोग परेशान रहे। उपखंड अधिकारी प्रवीन वर्मा ने बताया कि बारिश से लाइन में फाल्ट की समस्या थी। समस्या को दूर करते हुए पांच बजे बिजली सप्लाई चालू करा दी गई।