फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was a huge traffic jam, a journey of minutes took hours

Bulandshahar News: लगा भीषण जाम, मिनटों का सफर घंटों में हुआ पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
There was a huge traffic jam, a journey of minutes took hours
खुर्जा में जीटी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। भैया दूज पर त्योहार मनाने के लिए सुबह ही घरों से निकले लोगोें को शहर भर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भीषण जाम से जूझना पड़ा। भूड़ चौराहा, स्याना अड्डा चौराहा और शिकारपुर बाईपास पर वाहनों की धीमी रफ्तार के चलते जाम की स्थिति विकराल हो गई, जिसके कारण भाई-बहनों को एक-दूसरे के घर पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। खुर्जा में भी लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन


त्योहार पर अपनी बहनों के घर टीका कराने जा रहे भाइयों और भाइयों के घर पहुंच रही बहनों को सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर जूझना पड़ा। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शामिल भूड़ चौराहा पर जाम की स्थिति सबसे गंभीर रही। यहां विभिन्न दिशाओं से आ रहे वाहनों के दबाव के कारण गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। इसी तरह, स्याना अड्डा चौराहा पर भी वाहनों का रेला इतना बढ़ गया कि ट्रैफिक पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, शिकारपुर बाईपास पर लंबी दूरी की बसें और निजी वाहन एक साथ आने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसे यात्रियों ने बताया कि त्योहार के दिन घर जल्दी पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन जाम ने सारे इंतजाम बिगाड़ दिए। बस स्टैंड और चौराहों पर भीड़ के कारण लोग पैदल भी सही से नहीं चल पा रहे थे। कई दोपहिया वाहन चालक गलत दिशा से निकलने की कोशिश करते दिखे, जिससे जाम और बढ़ गया। पुलिसकर्मी विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश करते रहे। वाहनों की संख्या अत्यधिक होने के कारण जाम खुलने में काफी समय लगा। शाम ढलने तक कई रूटों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई लेकिन तब तक त्योहार की रौनक काफी हद तक फीकी पड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा में भी परेशान रहे लोग
नगर के जेवर अड्डे चौराहे, जंक्शन मार्ग, जीटी मार्ग , गांधी रोड, सुभाष रोड, कचहरी मार्ग, सिकंदराबाद मार्ग, तेलियाघाट आदि मार्गों पर जाम लग गया। पुलिसकर्मी मार्गों पर जाम खुलवाते हुए नजर आए। देर शाम तक अधिकांश मार्गों का यही हाल रहा। मार्गों पर जाम लगने के कारण बहनें अपने भाइयों के घर देरी से पहुंचीं।





- जाम की सूचना मिलते ही संबंधित इलाकों में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण परेशानी हुई। - संजय वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed