फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There are no arrangements to protect from heat in the hospital

Bulandshahar News: अस्पताल में गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
There are no arrangements to protect from heat in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी में सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ आ रही है। उल्टी-दस्त के साथ बीपी-शुगर और डायरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल में अधिकांश मरीजों के बेड के ऊपर पंखे तक नहीं हैं। कुछ पर लगे हैं तो कुछ खराब पड़े हैं। वहीं, कई जगह कूलर तक नहीं है। जबकि स्टोर रूम में कूलर व पंखे रखे हुए हैं। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को मजबूरन हाथ के पंखे से हवा करनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन उल्टी-दस्त के साथ बुखार, सड़क हादसे में घायल व मारपीट में घायल हुए लोगों को भर्ती कर इलाज की सुविधा दी जाती है। इन दिनों मौसम अधिक गर्म होने के कारण चिकित्सक मरीजों को गर्मी से बचाव की सलाह देते रहते हैं। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त कूलर-पंखा नहीं लगाए जा रहे। कुछ जगह लगे हुए हैं तो वह खराब पड़े हैं। ऐसे में बीमार मरीज को इलाज कराने के लिए मजबूरन गर्मी से जूझना पड़ रहा है। कुछ मरीज ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो हाथ के पंखे या घर से बिजली का पंखा मंगवाकर गर्मी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। जबकि पिछले माह मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने कूलर व पंखे नए मंगवाए। इसमें अभी भी काफी संख्या में नए कूलर स्टोर में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

20 बेड पर मात्र आठ पंखे, एक खराब, कूलर एक भी नहीं
मेडिकल वार्ड के मैन हॉल में 20 बेड पर मरीजों को भर्ती की सुविधा है, जबकि दोनों साइड बाहर की ओर 10-10 बेड की सुविधा है। मैन हॉल में 20 बेड पर मात्र आठ पंखे लगे हैं। इसमें एक खराब पड़ा है तो एक कम हवा दे रहा है। जबकि हॉल में एक भी कूलर नहीं लगा है। तीमारदार सुरेश ने बताया कि इतना पैसा भी नहीं है तो किसी अच्छे अस्पताल में अपनों का इलाज करवा सकें। मजबूरन यहां इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड के ऊपर नहीं पंखा, घर से मंगवाया हाथ का पंखा
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में रविवार सुबह उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर जहांगीराबाद निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला आशा को भर्ती किया गया। मरीज के तीमारदार शिवम वर्मा ने बताया कि बेड के ऊपर पंखा लगा हुआ नहीं है। जिन बेड के ऊपर पंखा लगा है वह पहले से भरे हुए हैं। घर से हाथ का पंखा मंगवाकर हवा कर रहे हैं।
सड़क हादसे में घायल को लिटा दिया खराब पंखे के नीचे
रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक को भर्ती किया गया। युवक की हालत गंभीर थी। फिर भी स्टाफ ने उसे खराब पंखे के नीचे बेड पर भर्ती कर दिया। उसकी हालत अन्य मरीज व तीमारदारों को देखी नहीं गई। प्रकाश ने बताया कि मरीज गर्मी से जूझता रहा। फिर भी स्टाफ ने कोई प्रयास नहीं किया।
सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि खराब पंखे व कूलर को सही करवाया जा रहा है, जो भी कूलर है वह सभी जगह लग चुके हैं। कुछ जगह पंखे-कूलर की अभी भी आवश्यकता है।

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ.मनीषा जिंदल ने बताया कि पिछले दिनों कुछ कूलर मंगवाकर जिला अस्पताल भेजे गए। नए कूलर लगने के बाद पुराने कूलर का पता नहीं चलता। अब जो कूलर शेष हैं वह इमरजेंसी के लिए रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed