{"_id":"61ed8a48b20d4f37561c6c30","slug":"theft-bulandshahr-news-gbd233121523","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का राशन किया चोरी, ग्रामीणों ने की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का राशन किया चोरी, ग्रामीणों ने की पिटाई
विज्ञापन

जहांगीराबाद। गांव अंधियार स्थित प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का राशन चोरी कर लिया गया। स्कूल प्रशासन ने जानकारी की तो पता चला कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति निकेतन निवासी सर्वेश ने जहांगीराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह गांव अंधियार स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। गत शुक्रवार रात स्कूल की रसोई की खिड़की तोड़कर एक क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल और पांच किलो सरसो का तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। सुबह स्कूल पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। सुबह स्कूल में काफी लोग एकत्र हो गए। पता चला कि गांव निवासी आरोपी युवक छंगा ने स्कूल में चोरी की है। ग्रामीणों ने उसे उसके घर के पास से पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।