फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The youth of the district are making a name even at the international level

Bulandshahar News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर रहे जिले के युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
The youth of the district are making a name even at the international level
बुलंदशहर/ सिकंदराबाद। युवा विभिन्न क्षेत्र में जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। 2020 ओलंपिक में बॉक्सिंग, हाल ही में हुए महिला अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप, राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, करांटे, कुश्ती और क्रॉस मिंटन समेत अन्य खेल वर्गों में जिले के युवाओं ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

2020 ओलंपिक में कुश्ती में सतीश ने किया था प्रतिभाग
2020 में हुए ओलंपिक गेम्स में सिकंदराबाद के गांव पचौता निवासी सतीश यादव ने बॉक्सिंग के हेवी वेट ग्रुप में प्रतिभाग किया था। सतीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन चेहरे पर लगी चोट के कारण वह मेडल से चूक गए थे। चोट लगने के बाद भी खेलने के लिए मैदान में उतरने पर सतीश यादव की प्रतिभा की पूरे देश ने सराहना की थी। वह फिलहाल 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन




अर्चना ने बरेली में जीता था गोल्ड

चोला क्षेत्र के गांव नगलाबंशी निवासी अर्चना सोलंकी ने 50 किग्रा भार वर्ग में बॉक्सिंग में अपना परचम लहराया था। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात अर्चना ने बरेली जोन की 26वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। अब वह अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कराटे में निधि ने जीते हैं मेडल

सिकंदराबाद के गांव भराना निवासी किसान की बेटी निधि नागर ने कराटे सीनियर वर्ग में तीन बार अंतरराष्ट्रीय स्तर और पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। अब उनकी छोटी बहन गरिमा नागर कराटे के जूनियर वर्ग में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर बहन के नक्शे कदम पर चलकर जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं।



देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं अनुष्का

सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी अनुष्का शर्मा कुश्ती अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। अभी तक अनुष्का जूनियर वर्ग में जनपद, मंडल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। अनुष्का का सपना कुश्ती में ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है।




पार्श्वी, मानसी और प्रीति ने क्रिकेट में लहराया परचम

महिला अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में पार्श्वी चोपड़ा ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्श्वी ने वर्ल्ड कप में कुल 11 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। फिलहाल वह अंडर-23 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा सलेमपुर रोड निवासी मानसी पंवार ने उत्तर प्रदेश महिला अंडर -१९ क्रिकेट टीम में जगह बनाकर तो गांव नूरपुर निवासी प्रीति शर्मा झारखंड की महिला क्रिकेट में चयनित हुई हैं। वह दिल्ली रणजी स्क्वायड का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed