फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "The two go together UP rob Prince '

‘दो शहजादे मिलकर चले यूपी लूटने’

Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
"The two go together UP rob Prince '
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
‘दो शहजादे मिलकर अब यूपी लूटने चले हैं। एक ने देश को लूटा, दूसरे ने प्रदेश को, अब गठबंधन कर दोनों यूपी लूटेंगे।’ शुक्रवार को हाईवे स्थित पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात कही।

खुर्जा से भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह खटीक के समर्थन में शुक्रवार को पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी में बनी नई गठबंधन की जोड़ी की जमकर खिल्ली उड़ाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश विकास में अव्वल है, जबकि यूपी क्राइम में नंबर एक है।
विज्ञापन


प्रदेश में हर रोज 26 बलात्कार होते हैं। कैराना में पलायन पर, मुजफ्फरनगर में दंगा और मथुरा के जवाहर बाग कांड को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनता के सामने अखिलेश को इसका जवाब देना होगा। कांग्रेस ने 12 हजार करोड़ का घोटाला किया है।  वहीं पाक की नापाक हरकतों पर कहा कि अब पाक की गोली के बदले भारतीय जवान गोला फेंकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आने पर 90 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं ग्रेड-3,4 में इंटरव्यू खत्म कर पारदर्शी भर्ती कर 70 लाख युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा। सरकार आने पर एंट्री रोमियो स्क्वाड बनाकर मंजनुओं को जेल भेजकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसी जाएगी।  

जनसभा में क्रेंदीय मंत्री डा.महेश शर्मा, विमल शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कांता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष, हिंमाशु मित्तल जिलाध्यक्ष, सतपाल चौहान, दयावती खटीक, महेश चौधरी, प्रेमप्रकाश अरोरा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिओम मीणा, राजू राघव, रामौतार सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ डीपी सिंह, ध्यान सिंह, संजय शर्मा, मनोज गुप्ता, दीपक गर्ग, राजीव बंसल, हरजीत टीटू, किशन मुरारी गुप्ता, शेरसिंह, अनिल, संजय सैनी, मीनाक्षी सिंह, हर्ष, सतीश बाल्मिकी, मौजूद रहे।

आकाश-पाताल-जमीन पर घोटाले ही घोटाले
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस की 65 साल की सत्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2जी घोटाला, स्पेस में इसरो घोटाला, आकाश में एयरइंडिया-वेस्टलैड हेलीकॉप्टर घोटाला, जमीन पर आदर्श सोसायटी घोटाला राष्ट्रमंडल खेलों का घोटाला और समुंदर में पनडुब्बी घोटाला, पाताल में कोल घोटाला कर देश को गड्ढे में फेंक दिया है।

सोनिया के इटेलियन चश्मे से नहीं दिखती जवानों की कुर्बानी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इटली मूल की सोनिया गांधी ने इटेलियन चश्मा पहन रखा है। जिसके चलते उनको जवानों की कुर्बानी नजर नहीं आती है।

10 साल बाद देश को मिला बोलने वाला पीएम
अमित शाह ने कांग्रेस शासन की याद दिलाते हुए आखिरकार 10 साल बाद देश को बोलने वाला पीएम मिला है। जो जनता के बीच में जाकर बोलता है। इससे पूर्व के पीएम सिर्फ सुनते थे, बोलते नहीं थे।

महंत के बाद अब अमित शाह भी ध्रुवीकरण की राह पर
यूपी के चुनावी किले को फतह करने के लिए भाजपा के बड़े नेता भी अब ध्रुवीकरण की डगर पर चल निकले हैं।  पश्चिमांचल में भाजपा नेताओं की सभाओं का जोर और नेताओं के एक के बाद एक बयान संकेत दे रहे हैं कि विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री की टोली को पार्टी के परंपरागत एजेंडे  और छवि का ही सहारा है।

शुक्रवार को खुर्जा व पिलखुआ में हुई सभाओं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी महंत आदित्यनाथ की तर्ज पर कैराना के पलायन और बूचड़खाने हटाए जाने की बात को भाषण में प्रमुखता से रखा।   योगी आदिनाथ की तर्ज पर अब अमित शाह ने भी वोटों के ध्रुवीकरण का राग छेड़ दिया। 


पिलखुवा  में शाह ने जहां बूचड़खाने बंद कराने का दॉव चलते हुए अप्रत्यक्ष रूप से  गौरक्षा के लिए चुनावी हुकांर भरी वहीं कैराना पलायन का हवाला देकर अमित शाह ने साफ कहा कि ऐसा दुबारा नहीं होगा।   वेस्ट यू पी में अपनी सीरिज ऑफ चुनावी सभाओं में जिस तरह से शाह हिदुत्व के एजेंडे पर बोले उसने साफ कर दिया कि पिछले दिनों जिस तरह से आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी की सभाओं में वोटों को एकीकृत करने की शुरूआत की । गोरक्षा और कैराना मुद्दे को उठाकर उसे सियासी  रंग देने की कोशिश की उसे शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष ने धार दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed