फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The roof of the house collapsed in the rain, the family narrowly escaped

Bulandshahar News: बारिश में भरभरा कर गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed in the rain, the family narrowly escaped
खुर्जा। पदम पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश के दौरान एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। वहीं दूसरे कमरे में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार ने बाहर भाग कर जान बचाई। मलबे में दबकर कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


पदम पुलिया निवासी राकेश मीणा ने बताया कि बुधवार रात को उनकी पत्नी दुर्गेश, पुत्र इशांत व आयुष मकान के कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बरसात के दौरान अचानक आगे वाले कमरे की दीवार टूटकर गिर गई। इसी के साथ आंगन और कमरे की छत भरभराकर गिर गई। जिस कमरे में वह सो रहे थे, वह बच गया। छत गिरने की आवाज सुनकर वह लोग उठे और बाहर की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान कमरों में रखी चारपाई समेत अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस में बेसमेंट का कार्य हुआ है। इसके अलावा बरसात भी हुई है। ऐसे में उनके पुराने बने मकान की दीवार में पानी बैठ गया और दीवार के ढहने से दोनों कमरे गिर गए। पीड़ित के अनुसार अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भेजते हुए रिपोर्ट तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed