फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road from DAV intersection to the new bus stand will be widened, Rs 10 crore approved

Bulandshahar News: डीएवी तिराहे से नए बस स्टैंड तक सड़क होगी चौड़ी, 10 करोड़ की मंजूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर डीएवी तिराहे से नए बस स्टैंड मार्ग पर अब जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने लोक निर्माण विभाग के उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, जिसमें इस प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई थी। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, डीएवी तिराहा से नए बस स्टैंड तक की मौजूदा फोरलेन सड़क को विस्तार दिया जाएगा। वर्तमान में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़क की चौड़ाई कम पड़ रही है। अब नई योजना के तहत डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क को नौ-नौ मीटर (कुल 18 मीटर) चौड़ा किया जाएगा। इस चौड़ीकरण के बाद भारी वाहन और छोटे वाहन बिना किसी बाधा के अपनी लेन में फर्राटा भर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण से पीक आवर्स के दौरान लगने वाला भीषण जाम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

यह परियोजना शहर की बड़ी आबादी को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी। आंकड़ों के मुताबिक, डीएवी तिराहा और नए बस स्टैंड के बीच प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोग आवागमन करते हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाली बसें और निजी वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर वाहन रेंगते नजर आते हैं। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिविटी का बनेगा जाल, भूड़ से एनएच-34 तक सुधरेगी स्थिति

शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार की यह कड़ी केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले शासन ने भूड़ चौराहे से नए बस स्टैंड तक डिवाइडर के दोनों ओर नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क और नेशनल हाईवे-34 तक फोरलेन सड़क निर्माण को भी हरी झंडी दे दी थी। इन सभी परियोजनाओं के एक साथ जुड़ने से बुलंदशहर शहर के चारों ओर एक सुगम रिंग रोड जैसी व्यवस्था विकसित होगी, जिससे बाहरी ट्रैफिक को शहर के अंदर फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आम लोगों की सुविधा का रखा जाएगा ख्याल

निर्माण कार्य के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर एक्सईएन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। एक तरफ का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी तरफ हाथ लगाया जाएगा, जिससे कि निर्माण के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित न हो और आम लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।


चौड़ीकरण से होने वाले प्रमुख लाभ :
जाम से मुक्ति, संकरी सड़कों के कारण लगने वाले लंबे जाम का खात्मा होगा।

समय की बचत, तीन लाख राहगीरों के यात्रा समय में 15 से 20 मिनट की कमी आएगी।

दुर्घटनाओं में कमी, सड़क चौड़ी होने और लेन सिस्टम लागू होने से सड़क हादसों का ग्राफ गिरेगा।

व्यापार को बढ़ावा, मालवाहक वाहनों का आवागमन आसान होने से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।



जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया : एक्सईएन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग पूरी तेजी से काम में जुट गया है। उन्होंने कहा, शासन से मंजूरी मिल चुकी है, अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमारी कोशिश है कि गुणवत्ता के साथ काम को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed