{"_id":"65da2310491e69dbf301c2d5","slug":"the-one-who-stole-a-bag-full-of-money-escapes-the-police-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-102159-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रुपये से भरा बैग चुराने वाले पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रुपये से भरा बैग चुराने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। नगर की कोतवाली से सटी पुरानी तहसील से साढ़े चार लाख रुपयों से भरा स्टांप विक्रेता का बैग चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी स्टांप विक्रेता ईश्वरचंद शर्मा का शुक्रवार दोपहर पुरानी तहसील से चोर ने उनकी मेज पर रखा साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।