फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The miscreants had done full Reiki before the robbery

लूट से पहले की गई थी रेकी, पैनी नजर रखे हुए थे आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
लूट से पहले बदमाशों ने की थी पूरी रेकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता संजीव अग्रवाल व उनके बड़े भाई बृजमोहन अग्रवाल के घर बुधवार को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले को बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने बीते कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने घर में घुसने के लिए डेयरी कर्मचारी के रूप में पहचान बताई थी। लूट का मास्टरमाइंड पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर था।
मोतीबाग निवासी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजीव अग्रवाल और उनकेबड़े भाई बृजमोहन अग्रवाल की स्याना अड्डे पर मोहन डेयरी है। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजकर 36 मिनट पर दो बदमाश बृजमोहन के घर में घुसे। उन्होंने बृजमोहन की पत्नी मीनाक्षी से कहा कि डेयरी पर पेमेंट मंगाया है। मीनाक्षी जैसे ही अपने पति को फोन करने लगी तो आरोपियों ने महिला का मोबाइल छीन लिया और कनपटी पर तमंचा रखकर अलमारी में रखे 12.73 लाख रुपये लूट लिए। बाद में पुलिस और भीड़ ने मौके से आरोपियों को पकड़ लिया। जिस समय लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। उस समय पुलिसकर्मियों और भीड़ ने मिलकर एक बदमाश रवि चौधरी निवासी गांव खाद मोहन नगर थाना स्याना को पकड़ लिया था। रवि से पूछताछ के बाद पुलिस ने इसी गांव के सौरभ और अजय राघव एवं दुर्गापुरम निवासी मनीष सक्सेना को भी पकड़ लिया। आरोपी अजय राघव भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया के यहां चालक भी रहा है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में एक एफआईआर पीड़ित ब्रजमोहन अग्रवाल की तरफ से लूट की और दूसरी एफआईआर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के मामले में दर्ज की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मान
उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाल व उनकी टीम का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को फूलमाला पहना कर व भारत माता का चित्र भेंट किया। युवा नगर अध्यक्ष अभिनव वर्मा ने बताया कि नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सतर्क व सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वह बीते कई दिनों से रेकी कर रहे थे और उन्हें डेयरी संचालक के अधिकतर परिजनों की जानकारी जुटा रखी थी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed