फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The miscreant absconded with a bag full of money

Bulandshahar News: रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र में स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह आठ बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सवा लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर भाग गए। घटना स्थल से 40 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट है, जहां पर पूरे दिन पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने बिना पुलिस के डर से घटना को अंजाम दिया।
छतारी थाना क्षेत्र के त्यौर बुजुर्ग निवासी प्रशांत जिंदल ने बताया कि उनकी छतारी अनाज मंडी में श्री तिरुपति बाला जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। दुकान पर बुलंदशहर के लालगढ़ी निवासी मनोज कुमार गंगल मुनीम का काम कर रहे हैं। मनोज ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मनोज दुकान पर पहुंचे थे। मनोज के पास एक बैग था, जिसमें एक लाख 28 हजार रुपये, दुकान के जरूरी दस्तावेज और लेनदेन के हिसाब की डायरी थी। दुकान का शटर खोलने के लिए वह जमीन पर बैठे तभी उनका बैग जमीन पर गिर रहा था। ऐसे में उन्होंने बैग को बाइक के हैंडल पर लटका दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दुकान का शटर का ताला खोला और शटर ऊपर उठाने लगे। तभी चेहरे पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो व्यक्ति आए और बाइक के हैंडल पर लटका हुआ बैग लेकर भाग गए। मनोज ने शटर छोड़ उनका पीछा किया और शोर मचाया। मगर आरोपी बाइक घुमाते हुए निकल गए। वहीं दुकान के सामने ही पुलिस पिकेट है, जहां पर पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम दे गए। घटना के बाद मनोज ने प्रशांत जिंदल और पुलिस को 112 पर सूचना दी। वहीं, दुकानदार और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। शुरूआत में घटना लूट के नाम से फैल गई थी। वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की, जिसके बाद घटना का सही मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ डिबाई भास्कर मिश्रा भी मौके पर पहुंच और पीड़ित से वार्ता की। वहीं मंडी समिति के पदाधिकारी राजकुमार ने बताया कि व्यापारियों से हो रही घटनाएं काफी निंदनीय है। यदि दिन-दहाड़े पुलिस सुरक्षा में लूट या चोरी होगी तो घर के अंदर कोई कैसे सुरक्षित रहेगा। यदि 12 अप्रैल तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो मंडी बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा।

------
--कोट--
मौके पर जाकर जांच की गई थी, जिसमें पता चला कि मनोज कुमार बाइक पर बैग लटकाकर दुकान खोल रहे थे और आसपास दुकान पर भी गए थे। ऐसे में मामला चोरी का सामने आ रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं- भास्कर मिश्रा, सीओ डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed