फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The minister in charge handed over a check to those who lost their lives due to the collapse of the house and balcony.

Bulandshahar News: मकान-छज्जा गिरने से जान गंवाने वालों को प्रभारी मंत्री ने सौंपा चेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The minister in charge handed over a check to those who lost their lives due to the collapse of the house and balcony.
गुलावठी के मोहल्ला मेहरबानपुरा में मृत बालक अनस की मां को चार लाख रूपए का चैक सौंपते हुए जिले क
बुलंदशहर/गुलावठी/छतारी/डिबाई। बारिश के कारण गिरे मकान और छज्जे में दबकर लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। इसके बाद उन्होंने डिबाई और नरौरा क्षेत्र के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने जिले में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में सदस्यता अभियान की समीक्षा की और प्रदेश के सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पांच जिले में शामिल होने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर आने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करना होगा। इसके बाद उन्होंने गुलावठी पहुंचकर मोहल्ला मेहरबानपुरा में 16 सितंबर को मकान के छज्जे के मलबे में दबकर जान गंवाने वाले आठ वर्षीय अनस की मौत पर परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। इसके बाद छतारी के गांव नाई नगला में 18 सितंबर की रात मकान की छत गिरने से जान गंवाने वाली कलावती की मौत पर उनके दोनों पुत्रों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक गरीब व्यक्ति की चिंता करती है और सबको साथ लेकर चल रही है। इसके बाद डिबाई और नरौरा क्षेत्र में संभावित बाढ़ को देखते हुए निरीक्षण किया और अधिकारियों को बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अन्तुल तेवतिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, दीपक दुल्हेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed