{"_id":"6904eba47d3f643ef70004c5","slug":"the-matter-of-construction-work-without-tender-in-the-municipality-will-be-investigated-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142888-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पालिका में बिना टेंडर निर्माण कार्य मामले की आज से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पालिका में बिना टेंडर निर्माण कार्य मामले की आज से होगी जांच
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका में बिना बोर्ड स्वीकृति और बिना टेंडर के किए गए निर्माण कार्यों की जांच आज से शुरू होगी। अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर एडीएम प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। 50 से अधिक सड़क और नालियों के निर्माण में अनियमितता का मामला है। उन्होंने टीम को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका के सभासद नीरज चौधरी, निक्की चौधरी और योगेश गुप्ता ने शासन को शिकायत भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों पर मिलीभगत कर बिना स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया अपनाए सड़कों का निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया। आरोप है कि नगर के लल्ला बाबू चौराहा से पुराने महिला अस्पताल होते हुए खुर्जा अड्डा मार्ग तक सड़क के दोनों ओर टाइल्स के अलावा कई वार्डों में भी अवैध रूप से टाइल्स लगाने, सीसी रोड और नालियां बनाने का कार्य किया गया।
सभासदों ने बड़े कार्यों में टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कूटेशन के आधार पर कराने का आरोप लगाया। इस मामले में शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जांच के आदेश दिए है। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) और अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड-2) को जांच के लिए नामित कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच के लिए पत्र मिला है। शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी। शिकायतकर्ताओें से मामले में अन्य जानकारी मांगी गई है। - संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट