फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The market and hospital shook from the loud sound of a 15-foot-tall DJ system.

Bulandshahar News: 15 फीट ऊंचे डीजे की तेज आवाज से हिला बाजार और अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
The market and hospital shook from the loud sound of a 15-foot-tall DJ system.
अनूपशहर में जुलूस के दौरान तेज आवाज में बजता डीजे। संवाद
अनूपशहर। कस्बे में मंगलवार देर शाम गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज और हैवी बेस में बजाए गए डीजे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जुलूस में करीब 12 से 15 फीट ऊंचे डीजे पर तेज ध्वनि में संगीत बजाया गया। डीजे के हैवी बेस की धमक इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खिड़की-दरवाजे तक कांपने लगे।
विज्ञापन


व्यापारी ओमदत्त वार्ष्णेय ने बताया कि डीजे के बेस की तेज धमक से उनकी दुकान में रखी तेल की शीशियां नीचे गिरकर टूट गईं। इससे करीब एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। मेडिकल स्टोर संचालक गिरीश बंसल और गुलशन गुप्ता की दुकानों में रखीं दवाइयां और अन्य सामान भी नीचे गिर गए।
विज्ञापन

चश्मा व्यापारी ललित बंसल ने बताया कि तेज कंपन के कारण रैक में रखे लेंस और फ्रेम के डिब्बे भी नीचे गिर पड़े। व्यापारियों का कहना है कि जुलूस के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद डीजे की आवाज काफी तेज थी। उन्होंने प्रशासन से डीजे के संचालन में निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन कराने और अत्यधिक हैवी बेस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश विसर्जन जुलूस जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजरा तो डीजे की तेज आवाज और बेस से अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर ध्वनि-प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है। ऐसे स्थानों के आसपास जुलूस पहुंचने पर डीजे की आवाज बंद या बेहद धीमी कर दी जानी चाहिए।

ध्वनि नियंत्रित रखने की अपील
चिकित्साधिकारी ने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज और हैवी बेस से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी हो सकती है। हृदय रोगियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर तेज ध्वनि का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सुनने की क्षमता भी प्रभावित होने का खतरा रहता है। उन्होंने डीजे संचालकों और जुलूस आयोजकों से अस्पताल एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के पास ध्वनि को नियंत्रित रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed