फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The man convicted of kidnapping and raping a ten-year-old girl was sentenced to 20 years' imprisonment

Bulandshahar News: दस वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The man convicted of kidnapping and raping a ten-year-old girl was sentenced to 20 years' imprisonment
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अक्टूबर 2018 को गांव निवासी एक व्यक्ति ने 10 वर्ष से बच्ची का अपहरण कर, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अब विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम तरुण कुमार सिंह के न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार दिया है साथ ही उसे 20 वर्ष का सर्वश्रम कारावास और 25000 रूपये का अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन




औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर 21 अक्टूबर 2018 को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसके पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 21 अक्टूबर की सुबह उनके पति प्रतिदिन की तरह मजदूरी पर चले गए थे। घर पर वह और उनकी दस वर्षीय पुत्री मौजूद थे। तभी आरोपी आया और उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। आरोपी उनकी पुत्री को गांव के निकट ही नहर किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ अभियुक्त ने दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। मामले में थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने अब दोनों पक्षों के गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का अवलोकन कर अभियुक्त को दोषी करार दिया है। साथ ही उसे 20 वर्ष कारावास और 25 हजार अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed