{"_id":"658c84e13bb52ba2d706f2bb","slug":"the-journey-will-be-pleasant-in-the-new-year-new-connectivity-will-be-available-with-the-construction-of-rrts-and-bridge-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-272791-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नए साल में सफर होगा सुहाना, आरआरटीएस और पुल बनने से मिलेंगी नई कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नए साल में सफर होगा सुहाना, आरआरटीएस और पुल बनने से मिलेंगी नई कनेक्टिविटी
विज्ञापन
स्वागत -2024- विकास
विकास के क्षेत्र में गाजियाबाद नए साल में और ऊंची उड़ान भरेगा। सड़क मार्ग से लेकर रेल मार्ग से कई शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ-साथ शहर में मल्टीलेवल पार्किंग जैसे कई प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे। लोगों को न सिर्फ वाहन चलाने में बल्कि पार्किंग में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक ट्रेन के माध्यम से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए काम शुरू हो जाएगा। गाजियाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक महज 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर का काम पूरा हो जाने पर गाजियाबाद और मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन से कनेक्टिविटी मिल जाएगी। नए साल में जीडीए की ओर से मधुबन-बापूधाम में रेल ओवर ब्रिज बनाने का काम पहली तिमाही में पूरा करके नई सौगात दी जाएगी। पेश है राजीव शर्मा की रिपोर्ट
-- -- -- -- -
गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचेगी आरआरटीएस ट्रेन
नई दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक आरआरटीएस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। करीब 72 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के लिए अब एनसीआरटीसी के अधिकारी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यूपी और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी से विकसित होने वाले इस कॉरिडोर पर 2024 में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके बन जाने से गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक महज 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
-- -- -- -- -
आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ साउथ तक दौड़ने लगेंगी ट्रेनें
2024 में आरआरटीएस कॉरिडोर के माध्यम से गाजियाबाद और मेरठ जुड़ जाएंगे। इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड पर अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। मई 2024 तक दुहाई से मेरठ साउथ तक दूसरा चरण भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस 25 किलोमीटर लंबे खंड पर भी नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। लोग नमो भारत ट्रेन से साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
मधुबन-बापूधाम आरओबी से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में जीडीए करीब 70 करोड़ रुपये खर्च कर आरओबी का निर्माण करा रहा है। इस आरओबी के निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे और सेतु निगम को दी गई है। रेलवे के इंजीनियर ट्रैक के ऊपर का हिस्सा और सेतु निगम एप्रोच रोड बनाकर तैयार करेंगे। कई साल तक फंड की कमी की वजह से आरओबी के निर्माण का काम अटका रहा। अब जीडीए ने रेलवे को पूरा भुगतान कराकर इसका निर्माण फिर से शुरू कराया है। छह महीने में यह आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से एनएच-9 से मेरठ रोड पर आना-जाना आसान हो जाएगा। रोजाना करीब 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।
-- --
जाम खत्म करेंगे पांच यू-टर्न
शहर के अंदर ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए जीडीए राजनगर एक्सटेंशन से लेकर हापुड़ चुंगी तक पांच यू-टर्न बनाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में दो यू-टर्न बनाने का काम शुरू हो गया है। दो महीने में यह सभी पांचों यू-टर्न बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके साथ ही इसी मार्ग पर नौ अवैध कट भी बंद किए जाएंगे।
-- -- -- -- -
मल्टीलेवल पार्किंग के साथ मिलेगा काॅमर्शियल कांप्लेक्स का तोहफा
नगर निगम की ओर से नए बस अड्डे के पास मल्टीलेवल पार्किंग और काॅमर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 40 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में दो बेसमेंट बनाए जाएंगे। इस मल्टीलेवल पार्किंग में 200 चार पहिया वाहन और 300 दो पहिया वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।
-- -- -
2023 में मिलीं उपलब्धियां
- देश के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ।
- चार साल बाद जीडीए मुनाफे में रहा, 123 करोड़ रुपये सरप्लस रहा बजट।
- संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी से जीडीए ने कमाए 400 करोड़ रुपये।
- 40 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त
- नगर निगम ने 200 करोड़ की करीब 52 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जामुक्त कराई।
- निवेशकों ने गाजियाबाद में एक लाख 13 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव प्रशासन को दिए
-- -- -- -- -- --
बेहतर होगा नया साल
-- -- -- -
नया साल शहर के विकास के लिए काफी बेहतर होगा। 15वें वित्त से सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। पर्यावरण के सुधार के लिए और बेहतर काम किए जाएंगे। उत्तरांचल भवन, पूर्वांचल भवन, बायोडायर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। जनवरी में स्मार्ट एप 311 लांच किया जाएगा। इससे ऑनलाइन जन सुविधाओं को किया जाएगा। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
-- -- -- -- -- -- -- --
खेल को बढ़ावा मिलेगा
खिलाड़ियों के लिए शहर में स्पोर्ट्स कांपलेक्स, मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। कब्जामुक्त कराई गई जमीनों पर सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए निर्माण कराया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए नए प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना कराई जाएगी। विकास कार्यों में तेजी आएगी। नगर निगम की सीमाओं पर सुंदर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। - सुनीता दयाल, महापौर
83 विकास परियोजनाएं पूरी
2023 में प्राथमिक खंड में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है। 50 लाख से अधिक की लागत के 158 में से 83 विकासकारी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। नए साल में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे। जनवरी में मोदीनगर में 50 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा। साहिबाबाद में सरकारी अस्पताल के निर्माण के लिए जगह की तलाश की जा रही है। - राकेश कुमार सिंह, जीडीए वीसी