{"_id":"68b8731ac0b48a529b0057c7","slug":"the-husband-had-given-a-contract-of-rs-35-lakh-to-kill-his-wife-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139920-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति ने पत्नी की हत्या के लिए दी थी साढ़े तीन लाख की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति ने पत्नी की हत्या के लिए दी थी साढ़े तीन लाख की सुपारी
विज्ञापन
महिला पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद
बुलंदशहर। कोर्ट से तारीख कर लौट रही महिला को गोली मारने की साजिश पति ने ही रची थी। आरोपी पति ने कोर्ट के केस से परेशान होकर साढ़े तीन लाख रुपये में पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पति और सुपारी लेने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 20 हजार की नकदी, चाकू, तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
एक सितंबर को कोर्ट से घर लौट रही गांव नैथला निवासी पूजा को नगर के काली नदी पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। कंधे में गोली लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस ने उनके भाई गजेंद्र शर्मा की शिकायत पर आरोपी पति हरीश शर्मा और जेठ उमेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एएसपी ऋजुल ने प्रेसवार्ता में बताया कि मामले के खुलासे के लिए नगर कोतवाली प्रभारी को लगाया गया था। जांच के दौरान पता चला कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वह आरोपी पति के खिलाफ चार केस दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन
एक सितंबर को वह कोर्ट से तारीख कर खानपुर के गांव नदोरा स्थित अपने मायके लौट रही थीं। कोर्ट से निकलने के बाद आरोपी हरीश शर्मा पूजा को अपने साथ एक रेस्टोरेंट में ले गया था। वहां उसने आरोपियों को महिला की पहचान कराई थी। इसके बाद जब वह ई-रिक्शा से बस अड्डे की ओर जा रही थीं तो काली नदी पुल पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस ने मंगलवार रात वलीपुरा से जालखेड़ा रोड से आरोपी पति हरीश शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर सुपारी लेने वाले तीन बदमाशों को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद चारों का चालान कर दिया गया।
80 हजार रुपये दिए थे एडवांस
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी हरीश शर्मा ने साढ़े तीन लाख रुपये में अपनी पत्नी पूजा की हत्या की सुपारी जालखेड़ा निवासी संतोष उर्फ भंडारी और मचकौली निवासी रजत व ब्रजपाल को दी थी। इसके लिए आरोपियों को 80 हजार रुपये एडवांस दिए थे। एक सितंबर को काली नदी पर रजत ने ही पूजा को गोली मारी थी। आरोपी हरीश शर्मा ने पूछताछ में बताया कि पूजा ने उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज करा रखे थे, जिसके चलते वह काफी परेशान रहता था। आरोपी रजत के खिलाफ तीन, संतोष उर्फ भंडारी के खिलाफ 10 और ब्रज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।