फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The health department team will reach the village of the measles-affected child today.

Bulandshahar News: खसरा पीड़ित बच्चे के गांव में आज पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The health department team will reach the village of the measles-affected child today.
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से समय-समय पर जिले में खसरा और रूबेला के मरीज मिल रहे हैं। अब एक सप्ताह में खसरा के चार व रूबेला का एक केस मिल चुका है। जिसमें खुर्जा क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी एक व चार साल की बच्ची में खसरे की पुष्टि हुई। इसके अलावा दानपुर के चहला गांव में तीन साल के बच्चे और ऊंचागांव क्षेत्र के गांव घुंघरावली गांव निवासी 22 वर्षीय युवक में खसरा की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी तीन माह के बच्चे में रुबेला के लक्षण मिले। बुधवार को इन सभी जगह टीम ने जाकर सर्वे कर नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को चिह्नित किया। इन सभी को 15 व 16 जनवरी को एमआर का अतिरिक्त टीका लगाया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि 15 जनवरी को दानपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को खसरा व रूबेला से बचाव के लिए एमआर का अतिरिक्त टीका लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed