फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The first fast of Ramadan will last for 13 hours and 14 minutes

Bulandshahar News: 13 घंटे, 14 मिनट का होगा रमजान का पहला रोजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
The first fast of Ramadan will last for 13 hours and 14 minutes
सिकंदराबाद। रमजान का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो गया है। पहला रोजा 13 घंटे 14 मिनट का होगा। सहरी का समय सुबह 5:11 बजे समाप्त हो जाएगा। जबकि शाम में 6:25 पर इफ्तार का समय होगा। रमजान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सहरी के लिए ब्रेड आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


मौलाना मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। प्रथम दस दिन को पहला असरा कहा जाता है। 11 से 20 रोजे तक दूसरा असरा, 21 से 30वें रोजे तक तीसरा असरा होता है। पहला असरा रहमत का होता है। पहले असरे में खुदा से उनकी रहमत के लिए दुआ करनी चाहिए। ताकि खुदा अपनी रहमतें उनपर नाजिल करें और उन्हें हर मुसिबत से बचाये। दूसरा असरा मगफिरत का होता है। इस असरे में अपने गुनाहों से कसरत से मांफी मांगे। भविष्य में गुनाह ना करने की कसम खांए। तीसरा असरा जहान्नम की आग से छुटकारे का होता है। इस असरे में खुदा से उनके कहर और जहान्नम की आग से छुटकारे के लिए दुआ करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में खुदा रोजेदार की दुआ को कबूल करता है। इसलिए रमजान के महीने में खुदा से अपने और अपने मुल्क में अमन, शांति, भाईचारे, आपसी सौहार्द के लिए कसरत से दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed