{"_id":"577aa2074f1c1b6c117fa0a1","slug":"the-fate-of-bjp-in-up-would-be-out-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" भाजपा का हश्र यूपी में भी बिहार जैसा होगा : नागर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का हश्र यूपी में भी बिहार जैसा होगा : नागर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता करते राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। अच्छे दिनों की हकीकत लोग पहचान गए हैं। विधानसभा चुनावों में यूपी में भी बीजेपी का हाल बिहार जैसा हो जाएगा। वह सोमवार को सपा के स्याना विधानसभा प्रभारी ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा, जबकि यूपी में कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर वह चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा-बसपा को यूपी की जनता का रुख नजर आ गया है। अबकी बार जनता अच्छे दिनों के छलावे में आने वाली नहीं है। बीजेपी की हकीकत लोगों के सामने है।
ऐसे में विकास और मूलभूत जरूरतों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी सूबे में दंगा कराना चाहती है। सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा का हश्र यूपी में भी बिहार जैसा होगा। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खुलासे एकदम सही हैं। बसपा दलित वोटों का सौदा करती हैं।
विज्ञापन
यूपी में विकास मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश में चार सालों में जितना विकास हुआ है, उतना 40 वर्षों में भी नहीं हुआ था। विकास के दम पर अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सांसद चुप्पी साध गए।
मथुरा कांड पर उन्होंने कहा कि न्यायिक आयोग बना दिया गया है। मथुरा कांड पर भाजपा की राजनीति उसकी हताशा है। विधायक बंधुओं के जाने से पार्टी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस मौके पर ठाकुर सुनील सिंह ने कहा कि सपा जिले की सातों सीटों पर फतह करेगी।
जिले में सपा एकजुट है, सभी नेता और कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों को मेहनत के साथ जिताएंगे। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र यादव, दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. राजीव लोधी, अब्दुल रब, बादल यादव, हामिद अली, मुस्तकीम अल्वी आदि मौजूद रहे।