फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The dilapidated Kanwar route in the Khurja region is creating problems for Shiva devotees.

Bulandshahar News: शिव भक्तों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे खुर्जा क्षेत्र के जर्जर कांवड़ मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated Kanwar route in the Khurja region is creating problems for Shiva devotees.
खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर गड्डे होने के कारण सड़क किनारे चलते कांवड़िये। संवाद
खुर्जा। कांवड़ मार्ग पर टूटी सड़कें शिव भक्तों के लिए राह को मुश्किल कर रही हैं। ऐसे में कांवड़ियों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। हर साल शिवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शासन से कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन खुर्जा में इसको लेकर कोई गंभीरता नहीं मिल रही। कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश मिलने के भी बाद खुर्जा के जीटी रोड, मंदिर मार्ग, जंक्शन मार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ। जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य ढाई सालों से अधूरा पड़ा है। इस कारण सड़क कई जगह से टूटी है और कुछ स्थानों पर गड्ढे भी हो गए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था अब आना शुरू हो गया है। अलीगढ़, जेवर और हाथरस जाने वाले कांवड़ियां शुक्रवार को खुर्जा में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ऐसे में कांवड़ियां अगवाल कट से होते हुए जीटी रोड से खुर्जा नगर होकर जा रहे हैं। जहांगीरपुर व जेवर जाने वाले कांवड़िया खुर्जा नगर के मार्गों से होते हुए जंक्शन मार्ग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर नेहरूपुर चुंगी, मुंडाखेड़ा कट, रिफाहे आम इंटर कॉलेज के सामने, बिजलीघर नंबर चार, अलीगढ़ चुंगी पर सड़क जर्जर पड़ी है।
वहीं, जंक्शन मार्ग पर भी जगह-जगह रोड़ियां उखड़ी हुई हैं और गड्ढे हो रहे हैं। हरिद्वार से जल लेकर ग्रेटर नोएडा जा रहे कांवड़िया ने बताया कि कई जगह सड़क खराब होने के कारण जूते पहनकर ही चल रहे हैं। नंगे पैर चलने में आसानी तो होती है, लेकिन खराब सड़क पर पैर में चोट लगने का खतरा है।

खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर गड्डे होने के कारण सड़क किनारे चलते कांवड़िये। संवाद

खुर्जा में जंक्शन मार्ग पर गड्डे होने के कारण सड़क किनारे चलते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed