फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The department is lagging behind in achieving its target, with officials busy searching for eligible couples.

Bulandshahar News: लक्ष्य पूरा करने में विभाग चल रहा पीछे, अधिकारी पात्र जोड़ों की तलाश में जुटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य पूरा करने में विभाग पीछे चल रहा है। इस बार 769 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। अफसरों के लाख प्रयासों के बावजूद अब तक केवल 200 जोड़ों ने ही आवेदन किया है। ऐसे में विभागीय अमला गांव-गांव जाकर पात्र जोड़ों की तलाश में जुटा हुआ है। वहीं, प्राप्त हुए आवेदन की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी योजना का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था। कई पात्र जोड़े कागजी प्रक्रिया या आधार सत्यापित न होने के कारण वंचित रह गए थे। इस बार भी वही समस्या फिर सिर उठाती नजर आ रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक सामूहिक विवाह के लिए पात्र जोड़ों की सूची तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर पात्र युवतियों और उनके परिवारों से संपर्क कर आवेदन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि इस बार शासन ने पात्रों के बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। कई लोगों के आधार कार्ड में बचपन के फोटो लगे हैं, जिससे बायोमेट्रिक में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा ऐसे सभी पात्र अपने आधार कार्ड जल्द अपडेट करा लें, ताकि आवेदन में कोई परेशानी न हो। शासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र जोड़े इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की टीमों को गांवों में भेजा गया है, जो लोगों को योजना की जानकारी दे रही हैं और आवेदन प्रक्रिया में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र जोड़ों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि निर्धारित समय सीमा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन कराया जा सके। योजना के तहत एक युवती की शादी पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। शादी होने पर 60 हजार रुपये युवती के खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये से चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान दिया जाता है। 15 हजार रुपये खाने व टेंट पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed