{"_id":"5824bb4c4f1c1bf67eb3a532","slug":"the-crowd-seemed-to-sense-change-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने को बैंकों में दिनभर लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने को बैंकों में दिनभर लगी रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500-1000 के करेंसी नोट के बंद होने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुलने पर पुराने नोट जमा करने और नई करेंसी लेने के लिए बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर खाताधारकों की लंबी कतार लग गई। लाइन में लगें लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई बैंकों के बाहर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
बैंकों में नई करेंसी नहीं पहुंचने पर चार बजे तक बैंक के पास जमा करेंसी समाप्त हो गई। इसके चलते कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार की रात्री 12 बजे से 500-1000 के नोटों के चलन को बंद करने की घोषणा की थी। 30दिसंबर तक पुरानी करेंसी को बैंक में जमा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
बुधवार को बैंकों की छुट्टी थी। बृहस्पतिवार को बैंक खुलने से पहले ही नगर के सभी बैंकों के बाहर पुरानी करेंसी जमा करने और नई करेंसी लेने के लिए जो कतारें लगीं वह शाम तक बरकरार रहीं।
विज्ञापन