{"_id":"65c5011585a86a1dd70bb280","slug":"the-connection-was-established-seven-days-ago-now-a-bill-of-rs-11-thousand-has-come-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-111288-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सात दिन पहले लगा था कनेक्शन, अब आया 11 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सात दिन पहले लगा था कनेक्शन, अब आया 11 हजार का बिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के दोसपुर गांव रोड पर खुली नई दुकान में सात दिन के अंदर ही 11,386 रुपये का बिजली का बिल जारी कर दिया गया। पीड़ित ने अधिकारियों से जांच कराई तो उसमें पुरानी रीडिंग के आधार पर बिल बनाने की बात कही है। पीड़ित का कहना है कि सात दिन पहले ही कनेक्शन लिया गया है तो पुरानी रीडिंग कहां से आई।
दुकानदार इमरान ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में दोसपुर रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी। इस पर नए कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसमें 25 जनवरी को उसकी दुकान पर मीटर लग गया और विद्युत सप्लाई चालू हो गई। दो फरवरी को मासिक बिल निकालने के लिए मीटर रीडर पहुंच गया। जब बिल निकाला गया तो उसमें सात दिनों की रीडिंग पर बिल व अन्य खर्चे मिलाकर 3045 रुपये और बकाया रीडिंग के 8,295 रुपये बिल दिखा रहा था। इसमें मीटर रीडर ने जांच की तो उसमें पुरानी रीडिंग भी दिखा रहा था।
नए कनेक्शन पर पुरानी रीडिंग दिखाने की शिकायत लेकर पीड़ित एसडीओ कार्यालय पहुंचा, जहां से उसको एक्सईएन कार्यालय भेज दिया गया। इसके बाद वहां से उसको बुलंदशहर अधीक्षण अभियंता कार्यालय भेज दिया गया। एक सप्ताह पहले ही एसडीओ व जेई ने कनेक्शन जारी किया है। मामले में चीफ इंजीनियर एके जायसवाल ने बताया कि प्रकरण की अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर बिल की जांच कराते हुए उसे ठीक कराया जाएगा।