फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The commission agents, who were on strike in protest against the cancellation of their licenses, agreed on the assurance of the ADM

Bulandshahar News: लाइसेंस निरस्त होने के विरोध में हड़ताल पर रहे आढ़ती, एडीएम के आश्वासन पर माने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The commission agents, who were on strike in protest against the cancellation of their licenses, agreed on the assurance of the ADM
खुर्जा में जीटी मार्ग स्थित मंडी में बैठक करते एडीएम जे व मौजूद व्यापारी । संवाद
खुर्जा। मंडी के आढ़ती का लाइसेंस निरस्त करने के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने हड़ताल की। इसकी सूचना पर एडीएम भरत राम यादव मौके पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। निरस्तीकरण की कार्रवाई को बहाल कराने का आश्वासन देकर व्यापारियों की हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन


खुर्जा की नवीन गल्ला, फल व सब्जी मंडी में मंगलवार को धान से लदे करीब 400 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने पर व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी थी। इसके विरोध में किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। साथ ही डीआर इंडस्ट्रीज फर्म पर निर्धारित से कम रेट पर धान खरीद का आरोप लगाया था। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया था। एसडीएम के निर्देश पर मंडी सचिव ने डीआर इंडस्ट्रीज फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इसी के विरोध में बुधवार सुबह आढ़त व्यापारियों ने हड़ताल कर दी और धान की खरीद बंद कर दी। इसके बाद फिर से ट्रैक्टर ट्रॉली को मंडी के बाहर रोक दिया गया। आढ़त व्यापारी विनोद पहलवान ने बताया कि प्रशासन ने एक पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की है। यदि उनको शिकायत मिली थी तो उसमें जांच करानी चाहिए और इसके बाद कार्रवाई होनी थी। व्यापारी पर कम रुपये में धान खरीदने के आरोप गलत हैं। धान की किस्म के अनुसार उनकी कीमत तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की हड़ताल की सूचना पर एडीएम भरत राम यादव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। एडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त की और मंडी का दरवाजा खोलकर खरीद शुरू की। इस दौरान अविनाश तायल, सोनू बंसल, विशाल वाधवा, लालू, टिम्मी, राकेश, बॉबी आदि मौजूद रहे।



लाइसेंस निरस्त कोई दंड प्रावधान नहीं है। किसानों की मांग पर तुरंत अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई थी। यही बात व्यापारियों को समझाई गई है। निरस्त लाइसेंस को बहाल किया जाएगा। - भरत राम यादव, एडीएम न्यायिक , बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed