फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The city was jammed for six hours

Bulandshahar News: छह घंटे जाम रहा शहर, एंबुलेंस में मरीज और स्कूल बस में फंसे रहे बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The city was jammed for six hours
कालाआम पर लगे भीषण जाम में फंसे वाहन। संवाद
बुलंदशहर। उपमुख्यमंत्री के बुलंदशहर दौरे के दौरान सोमवार को शहर के मुख्य मार्गाें पर करीब छह घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। उपमुख्यमंत्री दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम और अन्य आयोजनों में शामिल होने के लिए बुलंदशहर पहुंचे थे। इस दौरान कालाआम की ओर से दिल्ली की ओर जा रही एंबुलेंस और दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद कई स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सोमवार को बुलंदशहर दौरा था। इसका कार्यक्रम भी पूर्व में आ चुका था। सबसे पहले वह वाया कार काफिले के साथ दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। इसके चलते कालाआम से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दोपहर करीब 12 बजे से ही प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद यहां से उनका काफिला हाईवे से डीएवी फ्लाईओवर होते हुए भारत माता मंदिर वृद्धाश्रम पहुंचा। इसके चलते इस मार्ग पर भी रूट डायवर्जन किया गया था। यहां से दोपहर में उनका काफिला शहर के बीचों बीच स्थित जिला सरकारी अस्पताल पहुंचा। इसके लिए एक बार फिर कालाआम को वाहन मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कालाआम की ओर से एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस दिल्ली मार्ग पर करीब 40 मिनट तक जाम में फंसी रही। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। जाम के कारण स्कूली बच्चों के वाहन भी दोपहर के समय रास्ते में अटक गए, जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी जिससे कि आम जनता को परेशानी न हो। ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक रोका गया था और जल्द से जल्द जाम को सामान्य करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed