{"_id":"69121fc895a0ad1b44035ac6","slug":"the-broken-wall-of-the-track-road-is-inviting-accidents-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110267-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पटरी मार्ग की टूटी दीवार दे रही हादसे को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पटरी मार्ग की टूटी दीवार दे रही हादसे को न्यौता
विज्ञापन
खुर्जा। रोडवेज नाला किनारे पटरी मार्ग की दीवार करीब एक साल से टूटी पड़ी हैं। इसमें लोहे के सरिया भी बाहर की ओर आ रहे हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना हुआ है। जीटी रोड और मंदिर मार्ग का मुख्य लिंक मार्ग होने के कारण इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
खुर्जा जीटी रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा के बाई ओर से गंदा नाला गुजर रहा है। इस नाले के किनारे पटरी पर मंदिर मार्ग के लिए वाहनों का आवागमन रहता है। इसके अलावा ज्ञान लोक कॉलोनी और मुरारी नगर कॉलोनी के लोगों के लिए मुख्य मार्ग भी है। जीटी रोड पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं।
वहीं नाले के किनारे बनी दीवार काफी समय पहले जर्जर होकर टूट गई, जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से दूसरी तरफ नई सड़क व दीवार भी बना गई है। इसके बावजूद यह दीवार ठीक नहीं हो सकी। यही नहीं हादसों से बचाव के लिए प्राधिकरण की ओर से कोई बैरिकेडिंग या रस्सी भी नहीं बांधी गई है। वहीं बीकेडीए सचिव ज्योत्सना ने बताया कि नाले की पटरी व दीवार बनाने का कार्य अभी चल रहा है। दूसरी तरफ जो दीवार टूटी हुई है उसको ठीक कराया जाएगा।