{"_id":"6990acfad60f5dd8a000bfc4","slug":"the-body-of-a-student-was-found-hanging-in-the-room-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-148679-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के जनता पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा का शव शनिवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को नीचे उतरवाया।
साथ में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि अंजलि राजपूत (17) निवासी गांव ईशनपुर, थाना डिबाई की रहने वाली थी। वह जनता पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के चलते वह कॉलेज की प्रधानाचार्या के टीचर कॉलोनी स्थित आवास के ऊपर बने किराये के कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रह रही थी।
शुक्रवार रात तीनों छात्राओं ने सामान्य दिनचर्या की तरह भोजन किया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में चली गईं। सुबह देर तक अंजलि बाहर नहीं निकली। सहपाठियों ने कई बार आवाज दी, फोन मिलाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। संदेह होने पर प्रधानाचार्या को जानकारी दी गई। खिड़की से झांककर देखने पर अंजलि का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाने के बाद दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। जांच के दौरान छात्रा के कानों में मोबाइल इयरबड्स लगे मिले। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसी भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।