फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bank closed, the ATM will remain so until Tuesday

बैंक बंद, मंगलवार तक अब एटीएम का ही रहेगा सहारा

Sat, 10 Dec 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 10 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
The bank closed, the ATM will remain so until Tuesday
बुलंदशहर में लल्लाबाबू चौराहे पर स्टेट बैंक के एटीएम के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़़।  - फोटो : ब्यूरो

नोटबंदी के चलते कैश की किल्लत झेल रहे लोगों को अगले मंगलवार तक एटीएम का ही सहारा रहेगा। मंगलवार को यदि बैंक में कैश नहीं पहुंचा तो उनकी दिक्कत और भी बढ़ सकती है। शनिवार को सेकेंड सेटरडे की बंदी के बाद रविवार औ र सोमवार को बारावफात के अवकाश के बाद मंगलवार को ही बैंक खुलेंगे।

विज्ञापन


अलबत्ता एटीएम में कैश लोड किया जाएगा। हालांकि बीते महीने भर से एटीएम में भी अपलोड किया गया कैश नाकाफी रहा है। जनपद में 256 बैंक शाखा और 200 से अधिक एटीएम मशीनें हैं। अवकाश में बैंकों में पूरी तरह कामकाज बंद रहेगा। एटीएम मशीनों को कैश से भरा गया तो जरूर राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


हालांकि ऐसा होगा, इसकी उम्मीद काफी कम है। वहीं बुगरासी में उपभोक्ता कस्बा स्थित दोनों इलाहाबाद तथा सर्वयूपी ग्रामीण बैंक पर ही निर्भर हैं। अब छुट्टी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन कुमार तायल, राजीव गर्ग, सईद सैफी आदि व्यापारियां ने बताया कि बैंक की छुट्टी होने पर कैश निकालने के सभी विकल्प बंद हो जाते हैं जिससे परेशानी होती है। बैंक में भी एक दिन कैश मिलने के बाद दो से तीन दिन तक कैश नहीं आता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed