फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The ax fell on five doctors, eight transferd.

पांच चिकित्सकों पर गिरी गाज, आठ इधर-उधर

Wed, 13 Jan 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The ax fell on five doctors, eight transferd.
आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में फर्जीवाड़ा करते पकड़े गए पांच चिकित्सकों की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है, जबकि आठ डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद सीएमओ ने प्रभारी अधिकारी को तलब किया है। बता दें कि आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत जनपद में तैनात टीमों के चिकित्सक घर बैठकर ही बच्चों के स्वास्थ्य की फर्जी रिपोर्ट बनाकर भेज दे रहे थे।
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को ऐसे चिकित्सकों और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीएमओ ने पांच चिकित्सकों की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चार चिकित्सक लखावटी में तैनात हैं, जबकि एक स्याना अस्पताल में कार्यरत हैं। इसके अलावा वैर अस्पताल के आठ चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया है। सीएमओ ने आशीर्वाद योजना के प्रभारी एसीएमओ से टीमों की रिपोर्ट तलब की है।

प्रभारियों को अब भी मिल रहा ‘आशीर्वाद’
आशीर्वाद टीमों में तैनात चिकित्सकों पर बेशक गाज गिरनी शुरू हो गई है, लेकिन प्रभारी अधिकारियों को अभी भी अफसरों का आशीर्वाद मिल रहा है। यही कारण है कि आशीर्वाद टीमों को शह दे रहे प्रभारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


विभाग में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखावटी के चार और स्याना के एक चिकित्सक की संविदा समाप्ति की संस्तुति कर दी गई है। वैर में तैनात आशीर्वाद टीम के आठ डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया है। सभी प्रभारी तलब किए गए हैं। रिपोर्ट ली जा रही है।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed