फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The authority bulldozed 10 unauthorized colonies in Khurja.

Bulandshahar News: खुर्जा में 10 अनधिकृत काॅलोनियों पर प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
The authority bulldozed 10 unauthorized colonies in Khurja.
खुर्जा में जीटी मार्ग स्थित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करती बीकेडीए की जेसीबी। संवाद
बुलंदशहर। जिले के शातिर ठग मुर्तजा सोलंकी और उसके संगठित गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाता था और उनसे करोड़ों रुपये हड़प जाता था। गिरोह के सरगना और सदस्यों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में बताया गया कि गिरोह का नेटवर्क काफी गहरा और पारिवारिक है। सरगना मुर्तजा सोलंकी उर्फ मुर्तजा जफर उर्फ मुर्तजा खान निवासी ऊपरकोट, कोतवाली नगर है। इस अपराध में उसने अपने परिवार की महिलाओं को ढाल बनाया था। पुलिस ने मुर्तजा के साथ उसकी पत्नी जीनत सोलंकी, दूसरी पत्नी मुमताज जफर, सहयोगी आसमा और हसरत अली निवासी नजीमपुरा भूड़ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह महज चोरी या झपटमारी नहीं, बल्कि व्हाइट कॉलर क्राइम में शामिल था। आरोपियों ने कई फर्जी कंपनियां पंजीकृत कराई थीं, जिनमें वे ऊंचे मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराते थे। एक बार पैसा हाथ आते ही ये कंपनियां गायब हो जाती थीं। गिरोह का प्रभाव और खौफ इतना अधिक था कि ठगी का शिकार होने के बावजूद आम जनता इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने या अदालत में गवाही देने से कतराती थी। इसी दहशत को आधार बनाकर पुलिस ने इन पर गैंगस्टर की धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है। गैंग का लीडर मुर्तजा सोलंकी है, जिसने अपने करीबियों के साथ मिलकर ठगी का साम्राज्य खड़ा किया था। साइबर क्राइम पुलिस ने कुछ समय पहले ही मुर्तजा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जांच टीम इस गिरोह द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अर्जित की गई सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। इसमें आलीशान मकान, बैंक खाते और वाहन शामिल हैं। बहुत जल्द जिलाधिकारी के आदेश पर इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed