{"_id":"656b61618f5ca1dbc2082e47","slug":"the-audience-applauded-after-seeing-the-magicians-tricks-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-7958-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जादूगर के करतब देख दर्शकों ने बजाईं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जादूगर के करतब देख दर्शकों ने बजाईं तालियां
विज्ञापन
अनूपशहर में जादू का शो दिखाते जादूगर अंकुर कुमार। संवाद
अनूपशहर। कस्बे में 15 दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के तहत चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार की रात जादू शो का आयोजन किया गया। इसमें जादूगर अंकुर कुमार ने अपने करतबों से दर्शकों का मन मोह लिया।
जादू शो में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए। कस्बे के बबस्टर गंज पर आयोजित हुए जादू शो का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज ने पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों को पालिका अध्यक्ष ने पटका पहनाकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। जादूगर अंकुर कुमार ने कैंची से कटे रुमाल को जोड़कर, लकड़ी के बॉक्स में आग लगाकर सकुशल युवक को बाहर निकलने जैसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।
इस दौरान बीच-बीच में नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र भारद्वाज ने समस्त जादूगर टीम को 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि रविवार को भव्य रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रागिनी गायक राजबाला समेत अन्य कलाकार भी आ रहे हैं। इस दौरान नताशा अग्रवाल, नरोत्तमदास गोयल, सीपी सिंह, अरशद गाजी, अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, हर्षित गर्ग, अनिता गोयल, तुषार गुप्ता, विकास सूर्यवंसी, अमन गर्ग, पुनीत सिंघल और निक्की गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।