फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ten thousand toilets will be built under Swachh Bharat Mission

Bulandshahar News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेंगे दस हजार शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में दस हजार शौचालय और बनाने का लक्ष्य पंचायत राज विभाग को दिया गया है। गांवों में अब विभाग द्वारा पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधानों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को ओडीएफ यानि खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय बनाए जा रहे हैं। पूर्व में 21 हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक सत्र में शासन से शौचालय निर्माण के लिए लक्ष्य जारी किया किया जाता है। ओडीएफ के प्रथम फेज में 2.65 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। डीपीआरओ ने बताया कि शासन से जो नया लक्ष्य आया है। उसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सर्वें कराया जा रहा है। इसी वर्ष में सभी गांवों में पात्र लाभार्थियों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए सत्र में जिले में जो शौचालय बनाए जाएंगे उसमें एक लाभार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे। पात्र लाभर्थियों को पहली किस्त में छह हजार रुपये दिए जाएंगे इसमें जब आधा शौचालय बन जाएगा तो उसकी जांच होगी। फिर इसके बाद छह हजार रुपये पूरा की राशि पूरा निर्माण कार्य होने पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी मिलने के बाद उनके खातों में राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


शासन से जिले को दस हजार नए शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में सत्यापन कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही शौचालय विहीन परिवारों का चयन कर शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed