{"_id":"682f588c590906bf890fa599","slug":"temperatures-dropped-by-five-degrees-thunderstorms-and-rain-expected-again-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134394-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच डिग्री गिरा पारा, आज फिर आंधी-बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच डिग्री गिरा पारा, आज फिर आंधी-बारिश का अनुमान
विज्ञापन
खुर्जा में तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर बच्चे को ले जाती महिला । संवाद
बुलंदशहर। बुधवार देर शाम आई आंधी-बारिश के बाद बृहस्पतिवार को तापमान पांच डिग्री गिर गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज फिर आंधी और बारिश का अनुमान जताया है।
बुधवार की रात तेज आंधी और गर्जना के साथ देर रात तक बारिश होती रही। इससे जहां-तहां जलभराव हो गया। साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया। रात हवा चली और बुधवार को निकली धूप के बीच बादल भी छाए रहे। इस बारिश से धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, ईंख व अन्य फसलों को संजीवनी मिली है।
कहीं 50 तो कहीं 75 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से आई आंधी-तूफान और बारिश के बाद तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई। बुधवार अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 15 किलोमीटर और आर्द्रता 49 फीसदी दर्ज की गई। हवा चलने के कारण दिन के समय गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी भी आंधी-बारिश का अनुमान बरकरार है। ऐसे मौसम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने का अनुमान है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।