फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature reaches five degrees due to icy winds

Bulandshahar News: बर्फीली हवाओं से पांच डिग्री पहुंचा पारा, कांपे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण गलन लगातार बढ़ रही है। सर्दी बढ़ने के कारण लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार रात पारा लुढ़कने से लोगों हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम रही। 11 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट होने के साथ बर्फीली हवाएं लगातार लोगों की परेशान कर रह हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाए रहने से मार्गों पर लोगों की चहल-पहल कम रही। सुबह करीब 11 बजे आसमान साफ हुआ तो धूप खिली। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकले। शाम चार बजे के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोग फिर घरों में दुबक गए। ऐसे में लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। इससे चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार में भी लोगों की भीड़ कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहा। इस तरह के मौसम से अभी दो-तीन दिन तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed