फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager dies of fever, chaos among family members

Bulandshahar News: बुखार से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। चीनी मिल में कार्यरत गन्ना प्रबंधक के बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय बेटे की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सिंंभावली चीनी मिल के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि जनपद अमरोहा के जोया क्षेत्र के गांव हैदरपुर के मूल निवासी राजीव चौधरी मिल में गन्ना प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। वो परिवार के साथ सिंभावली ही रहते हैं। राजीव का बेटा राघव (15) जनपद अमरोहा के गजरौला के एक निजी स्कूल का छात्र था। राघव को दो-तीन दिन पहले बुखार हुआ। जिसके चलते परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मेरठ के अस्पताल में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद राघव को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही चीनी मिल और डिस्टलरी के सभी कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। रविवार को जनपद अमरोहा के तिगरी धाम गंगा तट पर गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बैंसला का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा मामला है, तो चीनी मिल परिसर में शिविर लगाकर कर्मियों और उनके परिजनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed