फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager dies of fever

Bulandshahar News: बुखार से किशोरी ने तोड़ा दम, अब तक 12 की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever
गांव अनीवास में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान पूछताछ करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर। जिले में बुखार से एक और किशोरी की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। अनूपशहर में बुखार से यह पांचवीं मौत है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनीवास और सिरौरा में शिविर लगाकर लोगों की जांच की। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बुखार के 327 मरीज इलाच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

अनूपशहर क्षेत्र के अनीवास और सिरौरा समेत अन्य गांव में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सिरौरा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री नीतू कक्षा नौ की छात्रा थी। नीतू को 10 दिन से बुखार आ रहा था। शुरुआत में उन्होंने गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अनूपशहर और जहांगीराबाद के निजी चिकित्सकों को दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर दो दिन पूर्व नीतू को गांव ले आए। रविवार को नीतू का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन अलीगढ़ ले गए। जांच में चिकित्सकों ने ब्लड में इंफेक्शन होना बताया। रविवार रात अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में नीतू की मौत हो गई।
विज्ञापन

लगातार तीन मौत के बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
अनूपशहर क्षेत्र के गांव अनीवास और सिरौरा में तीन दिन में तीन मौत होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। अनिवास में लगे स्वास्थ्य शिविर में 75 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 14 लोग बुखार पीड़ित मिले। बुखार से मृतक राज के घर में मलेरिया टीम को फ्रीज में लार्वा मिला। जिसे नष्ट कर दिया गया। गांव सिरौरा में लगे शिविर में 48 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें छह लोग बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनीवास व सिरौरा में टीम को भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया। साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया है। दोनों गांव में 20 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी को जांच आदि कराने के बाद दवा दी गई। - डॉ. पीयूष त्रिपाठी, पीएचसी प्रभारी तौली


बुखार से मौत की सूचना पर गांव में टीम को भेजकर शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। संबंधित परिवार से पूछताछ भी कराई गई। जो लोग बुखार से पीड़ित मिले, सभी को दवा दी गई। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed