फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenage girl was beaten and injured

Bulandshahar News: किशोरी को पीट-पीटकर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl was beaten and injured
छतारी। थाना क्षेत्र के विरौरा गांव में चार दिन पहले पुरानी रंजिश में किशोरी को एक युवती और युवक ने बेरहमी से पीटा। इसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती है। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन



विरौरा गांव निवासी जयंती प्रसाद ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कुमकुम नजदीकी ही स्कूल में पढ़ती है। 17 नवंबर को कुमकुम का गांव में रहने वाली युवती रेनू से झगड़ा हो गया था। इसमें ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर दोनों को शांत कर दिया था। 18 नवंबर की सुबह कुमकुम घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर पंड्रावल दोराहे के पास पहुंची तो वहां पर पहले से ही रेनू और उसका साथी अनिल मौजूद थे। आरोप है कि रेनू और अनिल ने कुमकुम के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कुमकुम को बेरहमी से पीटा। इसमें कुमकुम पर धारदार चीज से हमला किया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। आरोपी उसको मृत समझ कर भाग गए। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने इसकी जानकारी पीड़ित को दी। पीड़ित मौके पर पहुंचा और घायल कुमकुम को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने इसकी तहरीर बुधवार को थाने में दी।
विज्ञापन

सीओ डिबाई शोभित कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रेनू और अनिल के खिलाफ धारा बीएनएस 110, 115 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed