फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teams will be formed to monitor the attendance of teachers in council schools

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति देखने के लिए बनेंगी टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Teams will be formed to monitor the attendance of teachers in council schools
बुलंदशहर। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति देखने के लिए शासन के आदेश पर ब्लॉक स्तर पर टीमें बनेंगी। सप्ताह में चार दिन स्कूलों में औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति व अनुपस्थिति को देखा जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक टीम बनाई जाएगी। इसमें बीईओ होंगे। निरीक्षण के लिए उन्हें दूसरे ब्लॉकों में भेजा जाएगा। टीम यह देखेगी कि शिक्षक कितने बजे आए हैं, रजिस्टर में हस्ताक्षर किए हैं या नहीं। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति भी देखी जाएगी। बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता को भी देखा जाएगा। यदि निरीक्षण के समय कोई शिक्षक अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। टीमों का गठन कर जल्द ही निरीक्षण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed