फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers came on the road to protest against the arrest of the principal and teacher

Bulandshahar News: प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers came on the road to protest against the arrest of the principal and teacher
अनूपशहर में  एसडीएम को ज्ञापन देते सीबीएसई स्कूल के शिक्षक। - स्रोत, संगठन।
बुलंदशहर/गुलावठी/अनूपशहर। आजमगढ़ की घटना को लेकर शहर में सीबीएसई के स्कूलों में बंदी का असर कम दिखाई दिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल पूरी तरह से बंद रहे। अनूपशहर में शहर एवं देहात के स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पैदल मार्च निकालकर, काली पट्टी बांधकर और स्लोगन लिखकर विरोध जताया। वहीं कुछ स्कूलों ने घटना की सही जांच कराने की मांग की है। ताकि शिक्षक-शिक्षिकाओं को बिना जांच के दोषी न बनाया जाए।
विज्ञापन

बुलंदशहर सीबीएसई स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा ने आजमगढ़ के स्कूल में हुई घटना को लेकर मंगलवार को स्कूल बंद रखने का आह्वान किया था। उनके आह्वान के बाद नगर में खुले तो ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर स्कूल बंद रहे। मंगलवार को निर्मला कान्वेंट स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर शिक्षकों की गिरफ्तारी का विरोध किया। प्रधानाचार्य प्रतिका ने कहा कि बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मृतक छात्रा के परिवार के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल्स के शिक्षकों स्कूल की छुट्टी के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्रा को सौंपा। प्रधानाचार्य सविता सिंह ने बताया कि छात्रा की स्कूल में छत से गिरकर मौत हो गई। हम मृत छात्रा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें इस कठिन समय में अपने समर्थन का आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के स्कूल में हुई पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इससे छात्रा के परिवार के साथ स्कूल को भी न्याय मिल सके। एडीएम ने उनका पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलावठी के लारेंस एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल, मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकंडर स्कूल, एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल बंद रहे। इन सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहा। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या सिस्टर डीना, उप प्रधानाचार्या सिस्टर विजया व शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। दो मिनट का मौन रखकर आजमगढ़ की दिवंगत छात्रा को आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।



अनूपशहर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अनूपशहर ने नारेबाजी के साथ पैदल मार्च निकाला। सभी शिक्षक अपने हाथों में काली पट्टी बांधे हुए थे। पैदल मार्च में डीसेंट पब्लिक स्कूल, पीएसपीए विद्या मंदिर, गुरुकुल स्कूल, सनरेज स्कूल, बोफोर्स स्कूल, ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल,जीएस कान्वेंट स्कूल, जी ग्रेट पब्लिक स्कूल शामिल रहे। पैदल मार्च के बाद मुख्यमंत्री, एसएसपी बुलंदशहर बीएसए बुलंदशहर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नवीन कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में राधा द्विवेदी, चंद्रकांत वार्ष्णेय, पी वाला, संजीत विश्वास, विनय कुमार गुप्ता, अविनाश चंद्र, गिरधर गोपाल, विमलेश, हिरदेश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, रशीद गाजी, पुनीत जैन, योगेश कुमार, सोमेश शर्मा और निखत परवीन समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed