{"_id":"650323bbaab441b8d307a946","slug":"teacher-suspended-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4268-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पढ़ाई के समय क्लास में रील बनाने पर शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पढ़ाई के समय क्लास में रील बनाने पर शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाने के समय कक्षा में डांस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शिक्षिका पर यह कार्रवाई स्कूल स्टाफ की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है।
शिकारपुर क्षेत्र में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा में तैनात शिक्षिका प्रभा नेगी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसी के साथ स्कूल स्टाफ ने बीएसए को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह समय पर स्कूल नहीं आती है और बच्चों से वीडियो शूट कराकर सोशल मीडिया पर वायरल करती रहती है। इससे स्कूल का माहौल भी खराब हो रहा है। स्कूल स्टाफ की ओर से यह भी आरोप लगाया कि यदि कोई कुछ कहता है तो शिक्षिका धमकी देती है।
एसएसी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य वेद प्रकाश गौतम के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी शिक्षिका प्रभा नेगी की कार्यशैली और स्कूल के अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। साथ ही शिक्षिका के वायरल वीडियो और स्कूल में बनाए गए फोटो भी उपलब्ध कराए थे। शिकायत मिलने और वायरल वीडियो समेत अन्य फोटो मिलने के बाद बीएसए ने तत्काल शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शिक्षिका दोषी पाई गई है उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे प्राथमिक विद्यालय सिद्धनंगला स्कूल में संबद्ध कर दिया है। शिक्षिका पर स्कूल में वीडियो बनाने, समय से न आने और पहले जाने, स्टाफ से अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, उपस्थिति पंजिका में हेरफेर करने का आरोप है। शिक्षिका प्रभा नेगी का कहना है कि उनके साथ साजिश की जा रही है। लगाए गए आरोप को निराधार हैं। नियमानुसार ही शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।