{"_id":"6aa58b98cda74ca56e0c8315","slug":"tax-assessments-for-1500-commercial-properties-to-be-re-examined-notices-issued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-165283-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 1500 व्यावसायिक संपत्तियों के कर की दोबारा होगी जांच, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 1500 व्यावसायिक संपत्तियों के कर की दोबारा होगी जांच, नोटिस जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्र की करीब 1500 व्यावसायिक संपत्तियों के कर निर्धारण की दोबारा जांच होगी। सभासदों की ओर से कर अधीक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद नगर पालिका ने संबंधित संपत्तियों के मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों और संपत्ति स्वामियों को अपनी संपत्ति से संबंधित अभिलेख और साक्ष्य नगर पालिका में प्रस्तुत करने होंगे। इसके आधार पर संपत्तियों के कर निर्धारण की जांच की जाएगी।
बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में व्यावसायिक संपत्तियां हैं। इनमें दुकानों, प्रतिष्ठानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियां शामिल हैं। इन संपत्तियों पर लगने वाले गृहकर और अन्य करों के निर्धारण को लेकर पिछले दिनों सवाल उठे थे।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल के नेतृत्व में सभासदों ने कर अधीक्षक पर अनियमितता के आरोप लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर शिकायत की थी। इसके बाद अब करीब 1500 व्यावसायिक संपत्तियों की कर संबंधी प्रक्रिया की दोबारा पड़ताल कराने की तैयारी है।