फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tanda Stadium team becomes winner in Kabaddi competition

Bulandshahar News: कबड्डी प्रतियोगिता में टांडा स्टेडियम की टीम बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tanda Stadium team becomes winner in Kabaddi competition
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। नगर के टांडा स्टेडियम में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता में टांडा स्टेडियम की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में जूनियर एवं सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व सभी को मतदाता की शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में भारोत्तोलन प्रशिक्षक विशाल पंवार, कबड्डी प्रशिक्षक नेत्रपाल सिंह, जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य, खो-खो प्रशिक्षक अल्पना त्यागी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा समेत अन्य कोच व खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये टीम बनी विजेता
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय व बीके पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें बुलंदशहर की टीम 28-21 से विजेता रही। दूसरे मैच में आवास विकास टांडा व शिकारपुर में टांडा की टीम 30-15 से विजेता रही। फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय व आवास विकास टांडा की टीम के मध्य खेला गया। इसमें टांडा की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता की विजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता में जेएस इंटर कॉलेज ने 13-06 से टांडा स्टेडियम को पराजित किया। जेडी कॉन्वेंट ने 11-03 से यूपी योद्धा को, एसएसजेए की टीम ने 05-02 से आरके पब्लिक स्कूल को, एलिंगुवा ने 08-01 से बीके पब्लिक स्कूल को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में जेएएस इंटर कॉलेज ने एलिंगुवा को और जेडी कॉन्वेंट ने एसएसजेए की टीम को हरा फाइनल में पहुंची। वालीबॉल में सरदार नगर की टीम ने चांदपुर की टीम को पराजित किया। इसके बाद रामविहार बुलंदशहर ने सनराइज को, संतोष इंटरनेशनल ने देहरादून पब्लिक स्कूल को, यमुनापुरम ने एलिंगुवा को और सरदार नगर की टीम ने रामविहार की टीम को पराजित किया। वालीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी खिलाड़ी शामिल करने पर किया बाहर
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वालीबॉल प्रतियोगिता में बीके पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद के खेल प्रशिक्षक मोनू की ओर से स्कूल के खिलाड़ियों की जगह बाहरी सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया। संबंधित खिलाड़ियों के आयोजक समिति के सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने पर टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed