फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   swap machine

अब ऑनलाइन चालान का मौके पर जमा हो सकेगा जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
swap machine
अब ऑनलाइन चालान का मौके पर जमा हो सकेगा जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। यातायात पुलिस के चालान काटे जाने पर अब जुर्माने की राशि का मौके पर ही भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए जिले को 40 ई-पीओएस मशीन प्राप्त हुई हैं। जो जल्द ही जिलेभर में पुलिसकर्मियों को वितरित की जाएंगी। इसके बाद चालान होते ही मौके पर डिजिटल माध्यम से भुगतान हो सकेगा।
यातायात के नियम के उल्लंघन पर वाहनों के चालान की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जा चुकी है। वाहन रोकते ही अगर हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के हैं तो पुलिसकर्मी शासन की ओर से जारी मोबाइल एप पर ऑनलाइन चालान कर देते थे। तत्काल वाहन चालान होने और धनराशि से संबंधित मेसेज वाहन स्वामी के मोबाइल फोन पर पहुंच जाता था। वाहन का चालान तो ऑनलाइन हो जाता था, लेकिन भुगतान के लिए वाहन स्वामी को यातायात कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते थे जो जुर्माना नहीं भर पाते थे। लेकिन जल्द ही इस व्यवस्था से लोगों को निजात मिलने वाली है। इसके तहत यातायात नियम तोड़ने के मामलों में जुर्माने की अधिकतम राशि ही वसूली जाएगी। कुछ मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्वेच्छा से कर सकेंगे भुगतान
वाहन स्वामी को डिजिटल भुगतान उनकी स्वेच्छा पर रहेगा। इसके लिए कोई दबाव नहीं बनाएंगे। अगर वाहन का चालान होता है तो अपनी स्वेच्छा से ही रकम जमा करेंगे। डिजिटल भुगतान के लिए कार्ड को मशीन पर स्वैप करना होगा। इसके बाद भुगतान हो जाएगा। मशीन में एटीएम कार्ड के अलावा कोई और दूसरा माध्यम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागदौड़ से मिल जाएगी मुक्ति
आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में प्रतिदिन होने वाली चेकिंग में नियमित 100 से अधिक वाहन चालक नियम तोड़ते हुए पकड़े जाते हैं। इसमें अधिकांश ऐसे होते हैं, जिनके पास एटीएम कार्ड रहता है और तत्काल भुगतान भी कर सकते हैं। इसके पहले कोई डिजिटल व्यवस्था न होने के कारण लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ते थे।

जिले को 40 पीओएस मशीन मिली है। ट्रैफिक पुलिस के सभी जवानों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। जल्द ही पीओएस मशीनों का वितरण कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को जुर्माने की धनराशि को मौके पर ही भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। - शशांक सिंह, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed