फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   survey of sugar cane crop

एक मई से शुरू होगा गन्ने की फसल का सर्वे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
survey of sugar cane crop
एक मई से शुरू होगा गन्ने की फसल का सर्वे
विज्ञापन

बुलंदशहर। गन्ना विभाग की ओर से आगामी 2021-22 के पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल के सर्वे के लिए आदेश जारी हो गया है। सर्वे एक मई से शुरू होगा। यह काम जीपीएस के माध्यम से किया जाएगा। आदेश मिलने के बाद विभाग तैयारियों में जुट गया है। एक मई से 30 जून तक चलने वाले सर्वे में चीनी मिल भी सहयोग करेंगी।
जनपद में इस समय गन्ना पेराई सत्र चल है। इसके तहत जनपद की चीनी मिल मई के प्रथम सप्ताह तक चलने की बात कही जा रही है। वहीं, अब गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। गन्ना विभाग की ओर से आदेश जारी हुआ है कि आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे किया जाए। इससे पहले विभागीय अधिकारी और चीनी मिल अपनी तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने की फसल का सर्वे करने संबंधित आदेश प्राप्त हो गए हैं। आदेश मिलने पर सर्वे की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसमें चीनी मिलों का भी विशेष सहयोग होगा। फसल का सर्वे जीपीएस आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि गन्ने की फसल का सर्वे करते समय टीम को सभी किसानों से उनके द्वारा बोए गए गन्ने के संबंध में निर्धारित प्रारूप में घोषणा पत्र लिया जाएगा। यह घोषणा पत्र इंक्वायरी डॉट केन यूपी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। प्राप्त घोषणापत्र का शत- प्रतिशत सत्यापन भी गन्ने की फसल के सर्वे के समय किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वे में शामिल होने वाली अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि सर्वे को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी और शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनपद में गन्ने की फसल का सर्वे करने संबंधित आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। फसल के सर्वे के समय संबंधित किसान को अपनी फसल से संबंधित घोषणापत्र देना जरूरी होगा। सर्वे को कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed