{"_id":"656a17f228c1ddf48e0b5af6","slug":"suresh-was-murdered-by-his-lover-after-arranging-his-girlfriends-marriage-somewhere-else-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-7934-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय करने पर प्रेमी ने की थी सुरेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेमिका की शादी कहीं और तय करने पर प्रेमी ने की थी सुरेश की हत्या
विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कला निवासी सुरेश की हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय करने के कारण उसने सुरेश की हत्या कर दी थी।
सीओ अवंतिका उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिझोरी के जंगल में गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी सुरेश का 29 नवंबर को शव मिला था। मृतक के बड़े भाई ने गांव निवासी आसिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि मृतक सुरेश और आरोपी साथ काम करते थे। मृतक की पुत्री से आरोपी आसिफ के प्रेम संबंध थे। वह उसकी पुत्री से फोन पर बात करता था। मामले की जानकारी होने पर मृतक सुरेश ने अपनी पुत्री की शादी कहीं तय कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी आसिफ ने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर सुरेश की हत्या की साजिश रची।
24 नवंबर को होम लोन कराने के बहाने सुरेश को बुलाया। तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद आरोपी आसिफ और आरिफ ने ईंटों से कुचल कर सुरेश की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी आसिफ निवासी मोहम्मदपुर कलां और आरिफ निवासी वसुंधरा थाना औरंगाबाद को मोहम्मदपुर कलां नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर ताजपुर चौराहे के पास से हत्या में प्रयुक्त दो ईंटें बरामद कर ली हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।