फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suresh Singh Chauhan became the President and Pramod Rajoura became the Bar Secretary

Bulandshahar News: सुरेश सिंह चौहान अध्यक्ष और प्रमोद राजौरा बने बार सचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Suresh Singh Chauhan became the President and Pramod Rajoura became the Bar Secretary
नवनिर्वाचित पदाधिकारी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। अनूपशहर बार एसोसिएशन के सुरेश सिंह चौहान नए अध्यक्ष व प्रमोद राजौरा सचिव चुने गए हैं। सुरेश सिंह चौहान पूर्व में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों का उनके साथी अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

अनूपशहर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से मतदान शुरू हुआ।जिसमे अधिवक्ता मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बार चुनाव में पंजीकृत 167 मतदाताओं में से 165 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। तीन मत निरस्त हुए। अध्यक्ष के लिए सुरेश सिंह चौहान एडवोकेट को 115 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी केपी शर्मा एडवोकेट को 47 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह चौहान 68 वोटों से विजयी घोषित किए गए। सचिव पद पर विजयी घोषित हुए प्रमोद राजौरा को 108 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जयपाल सिंह को 57 मत प्राप्त हुए। प्रमोद राजौरा 51 वोटों से विजयी घोषित हुए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर शोएब खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर महेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहसचिव पर पीयूष गोयल तथा कनिष्ठ सह सचिव पर ऋषिपाल सिंह,कोषाध्यक्ष पर ऋषि कुमार और ऑडिटर के पद पर धर्मेंद्र सिंह को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने परिणाम की घोषणा के साथ ही अपने समर्थकों के साथ गंगा तट पर जाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed