फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Summer day by stepping out the colors shown

दिन निकलते ही गर्मी ने दिखाया रंग

Fri, 13 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 13 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Summer day by stepping out the colors shown
चिलचिलाती धूप मुंह बांधकर युवतियां - फोटो : अमर उजाला

दिन की तपिश आफत बन रही है। रात में बादल और हवा राहत दिला रही है। शुक्रवार दिन निकलते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। जिसके चलते आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शनिवार को सबसे अधिक गर्म दिन रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से दिन में गर्मी और तो आसमान में बादल छाने के साथ तेज ठंडी हवा चलने लगती है। लगता है कि अच्छी बरसात होगी मगर दो-चार बूंद के बाद आसमान साफ हो जाता है। ऐसा ही मौसम बृहस्पतिवार रात रहा। शुक्रवार सुबह सूर्य के निकलते ही आसमान से आग बरसने लगी।
विज्ञापन


दोपहर के समय मार्गों पर वाहनों की संख्या कम हो गई और बाजारों में भी ग्राहक कम हो गए। शुक्रवार अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि दिन में गर्मी और रात को बादल छाने के साथ चल रही ठंडी हवा सेहत के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने लगातार गर्मी रहने की संभावना जताई मगर साथ ही यह भी कहा कि बार-बार मौसम आंकड़ों का गणित बिगाड़ रहा है। जिसके चलते कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता।


दोपहर में नहीं चल रहीं रोडवेज की आधी बसें
दिन में पड़ रही तपिश के चलते दोपहर के समय रोडवेज की आधी बसें नहीं चल रही। हालांकि, एआरएम एसपी का कहना है कि दोपहर 11 से दो बजे तक आधी बसों का संचालन इसलिए नहीं हो पा रहा कि सवारियां कम निकलती हैं। जबकि सुबह-शाम सवारियां अधिक निकल रही हैं। जिसके चलते निगम की इनकम पर खास असर नहीं पड़ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed