{"_id":"577ea44a4f1c1b446c7fabd6","slug":"sultan-was-the-ticket-black-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान का टिकट हुआ ब्लैक, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तान का टिकट हुआ ब्लैक, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hungama
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर सुल्तान देखने के लिए जिलेभर के सिनेमाघर हाउसफुल नजर आए। सुल्तान को लेकर दर्शकों का क्रेज देख सिनेमा हॉल कि कर्मियों ने टिकट ब्लैक कर खूब चांदी काटी। नगर के एक सिनेमाघर पर सुल्तान की टिकटों की जमकर ब्लैकिंग की गई। गुस्साए दर्शकों ने सिनेमाघर पर हंगामा किया। ब्लैक कर रहे एक कर्मी को दबोचकर लोगों ने धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। सहायक मनोरजंन कर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सलमान खान अभिनीत फिल्म सुल्तान देखने के लिए बृहस्पतिवार को दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। नगर के मल्टीप्लेक्स समेत जिलेभर के सिनेमाघर हाउसफुल रहे। नगर के कालाआम स्थित एक सिनेमाघर पर सुल्तान को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। दर्शकों की भीड़ का फायदा सिनेमाघर के कर्मियों ने जमकर उठाया। काफी पहले ही हाउसफुल का बोर्ड लगाकर टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई। एक कर्मचारी टिकट से 50 रुपये ज्यादा में ब्लैक कर रहा था।
विज्ञापन
टिकट की ब्लैकिंग से गुस्साए दर्शकों ने कर्मचारी को पकड़ लिया और जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। उत्पात मचा रहे दर्शकों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, टिकट की ब्लैकिंग को लेकर सिनेमाघर प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। उधर, प्रभारी सहायक मनोरंजन कर आयुक्त एसबी सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। यदि सिनेमाघर कर्मचारी टिकट ब्लैक कर रहे थे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन