{"_id":"66938f661fd20ef8710a9047","slug":"sudden-fire-broke-out-in-mahindra-showroom-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: नेशनल हाईवे 34 पर महिंद्रा शोरूम में अचानक लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: नेशनल हाईवे 34 पर महिंद्रा शोरूम में अचानक लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Sun, 14 Jul 2024 02:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:12 PM IST
सार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे 34 पर गांव बिलसुरी के पास स्थित महिंद्रा शोरूम में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
महिंद्रा शोरूम में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे 34 पर गांव बिलसुरी के पास स्थित महिंद्रा शोरूम में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां, पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बिलसुरी के पास जहांगीराबाद निवासी अमित गर्ग का महिंद्रा कारों का शोरूम है। बताया गया कि शनिवार को छुट्टी के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए। शोरूम पर केवल सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे।
विज्ञापन
कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बताया कि करीब 9:30 बजे उन्होंने शोरूम से अचानक धुआं उठता देख। देखते-देखते आग की लपटे निकलने लगी। जिसकी सूचना उन्होंने शोरूम स्वामी को दी। शोरूम स्वामी की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन